पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

दिनांक 04 सितंबर 2026 को करीब 15:13 बजे इवेंट आईडी 602675 के माध्यम से रिंगनोद एवं राजगढ़ के बीच कंजरोता के पास गंभीर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही FRV-12 राजगढ़ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां सड़क दुर्घटना में घायल तीन व्यक्ति मिले, जिन्हें FRV टीम द्वारा तत्काल कंचन हॉस्पिटल, राजगढ़ पहुंचाया गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि एक ट्रक तेज गति से गलत साइड में आ गया, जिससे सामने से आ रही कार का संतुलन बिगड़ गया। कार में तीन व्यक्ति सवार थे, जो अपने बच्चों को भीलखेड़ी हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे।
घायलों के नाम—
- हरसिंग पिता बधिया बिलावल, निवासी ग्राम छोटा मछलियां
- विजय बिलावल, निवासी ग्राम छोटा मछलियां
- सारू बिलावल, निवासी ग्राम छोटा मछलियां
घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।
FRV टीम का महत्वपूर्ण योगदान—
स्टाफ: SK/265 गणपत बघेल
पायलट: विजय चौहान
FRV-12 राजगढ़ टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

