बीआरसी साहब एक नज़र इधर भी!<br>जर्जर भवन, टपकती छत और धूल-रेत भरे फर्श पर पढ़ने को मजबूर हैं विद्यार्थी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बीआरसी साहब एक नज़र इधर भी!<br>जर्जर भवन, टपकती छत और धूल-रेत भरे फर्श पर पढ़ने को मजबूर हैं विद्यार्थी | New India Times

ग्राम पंचायत सांगाखेड़ा के अंतर्गत ग्रामीण बिजोरी स्थित कर्सीढ़ाना प्राथमिक शाला का भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है। स्कूल भवन की खराब स्थिति के चलते विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में जगह-जगह से छत टपकने के कारण कक्षाओं में पानी आने की समस्या बनी हुई है।
वहीं, स्कूल के फर्श पर धूल, मिट्टी, रेत और गिट्टी होने से विद्यार्थियों को नीचे बैठकर पढ़ाई करने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे हालात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बीआरसी साहब एक नज़र इधर भी!<br>जर्जर भवन, टपकती छत और धूल-रेत भरे फर्श पर पढ़ने को मजबूर हैं विद्यार्थी | New India Times

विद्यालय की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा स्कूल भवनों की मरम्मत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है, इसके बावजूद क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से कर्सीढ़ाना प्राथमिक शाला की जल्द मरम्मत कराने तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है।
मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओपी जोशी ने बताया कि बीआरसी के माध्यम से डीपीसी को विद्यालय की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। स्कूल की स्थिति का ध्यान रखते हुए सुधार कार्य के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.