35 लाख रुपये कीमत के 151 गुम मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे; मोबाइल पाकर बोले, थैंक यू सर | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

35 लाख रुपये कीमत के 151 गुम मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे; मोबाइल पाकर बोले, थैंक यू सर | New India Times

शाहजहांपुर पुलिस की सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होती हैं। इन शिकायतों पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार निगरानी रखी जाती है।
इसी क्रम में सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से गुम हुए 151 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है।
2 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। मोबाइल मिलने पर लोगों ने शाहजहांपुर पुलिस का आभार जताते हुए “थैंक यू सर” कहकर पुलिस टीम की सराहना की।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराएं। इसके साथ ही साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.