मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव एवं कर्मचारियों द्वारा सुशील लदरे के प्रमोशन पर उनका पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद की प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) द्वारा शासन के निर्देशानुसार विगत दिनों सुशील लदरे को प्रमोशन प्रदान किया गया था। प्रमोशन के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नेहा धुर्वे, अपील समिति सभापति संजय जैन, श्रीमती सीमा चौरसिया, पार्षद प्रमोद बंडेवार, राजेंद्र सूर्यवंशी, नेता शरद कुरुलिया, अमित यादव सहित नगर पालिका के सब इंजीनियर अनुराग सरिया, महर्षि चौरसिया, दामू सोनी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा सुशील लदरे को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का मंच संचालन हिमांशु पंचेश्वर एवं अमूल संडे द्वारा किया गया।

