रास्ता रोककर मारपीट व फायरिंग के मामले में चार वांछित आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

रोजा थाना पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट और फायरिंग करने के मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार लकड़ी के डंडे और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जमुका निवासी आदेश ने 31 अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया था कि पाण्डेय पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हवाई फायरिंग भी की। तहरीर के आधार पर रोजा थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बल्लिया स्थित देवस्थान के पास से महेन्द्र, आरिफ, विपिन और गोपी, सभी निवासी ग्राम बल्लिया, थाना रोजा, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर रोजा रेलवे ग्राउंड से चार लकड़ी के डंडे बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में महेन्द्र, आरिफ और विपिन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। कार्रवाई थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय कुमार, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल सहित पुलिस टीम ने की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.