दो माह से बंद पड़ा सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्रामीण परेशान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा के बांधा दफाई में माता मड़िया मंदिर के पास से बादल साहू के घर के सामने तक सीसी रोड निर्माण कार्य करीब दो माह पहले पंचायत द्वारा शुरू किया गया था। सड़क का बेस तैयार करने के लिए मार्ग की खुदाई किए जाने के बाद निर्माण कार्य बंद पड़ा है।

करीब दो माह से निर्माण कार्य बंद होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खुदाई के चलते आसपास रहने वाले ग्रामीणों को दोपहिया वाहन ले जाने में भी दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने से रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पंचायत से सीसी रोड निर्माण कार्य जल्द शुरू कर पूरा कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.