सुभाष वार्ड में अवैध सागौन चिरान पर वन विभाग की दबिश, 9 नग लकड़ी जब्त | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र.), NIT:

New India Times

वन विभाग की टीम ने सुभाष वार्ड स्थित एक मकान में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का चिरान करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। टीम ने मौके से 9 नग सागौन की लकड़ी, चिरान सामग्री एवं उपयोग में लाए जा रहे औजार जब्त किए।

वन परिक्षेत्र अधिकारी जी.पी. शाक्य ने बताया कि मंडल अधिकारी के निर्देशन में सूचना मिली थी कि देवरी के सुभाष वार्ड स्थित एक मकान में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का चिरान किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। जांच के दौरान मकान में सागौन की लकड़ी का चिरान किया जाना पाया गया।

कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने मौके से 9 नग सागौन की लकड़ी, चिरान सामग्री एवं संबंधित औजार जब्त किए। साथ ही आरोपी चक्रेश विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर वन विभाग कार्यालय देवरी लाया गया।

विभाग ने जब्त सामग्री का पंचनामा तैयार कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी जी.पी. शाक्य, वनपाल डी.पी. दुबे, जयप्रकाश मलाह, वन रक्षक वंदना पवार, देशराज गुर्जर, भारत लोधी तथा वाहन चालक उदयभान रैकवार शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.