सुभाष वार्ड में अवैध सागौन चिरान का भंडाफोड़, 9 नग लकड़ी व औजार जब्त | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

वन विभाग की टीम ने सुभाष वार्ड स्थित एक मकान में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का चिरान करते एक आरोपी को पकड़ा। टीम ने मौके से 9 नग सागौन की लकड़ी, चिरान सामग्री और चिरान में उपयोग किए जा रहे औजार जब्त किए हैं।

वन परिक्षेत्र अधिकारी जी.पी. शाक्य ने बताया कि मंडल अधिकारी के निर्देशन में सूचना मिली थी कि देवरी के सुभाष वार्ड स्थित एक मकान में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का चिरान किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। जांच के दौरान मकान में सागौन की लकड़ी का अवैध चिरान किया जाना पाया गया।

कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने मौके से सागौन की लकड़ी, चिरान सामग्री एवं संबंधित औजार जब्त किए। वहीं आरोपी चक्रेश विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर वन विभाग कार्यालय देवरी लाया गया। जब्त सामग्री का पंचनामा तैयार कर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी जी.पी. शाक्य, वनपाल डी.पी. दुबे, जयप्रकाश मलाह, वनरक्षक वंदना पवार, देशराज गुर्जर, भारत लोधी तथा वाहन चालक उदयभान रैकवार शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.