रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ के इंदिरा चौक पर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. हार्दिकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबके, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मनोज ठाकुर, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश धुर्वे, सेवादल नगर अध्यक्ष रशीद राईन, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर, ओपी सोनी, राजू सोलंकी, कमलेश रुषिया, कैलाश गुलबके, नंदू साहू, निक्कू सलूजा, सुल्तान कादरी, वीरेंद्र मौर्य, अनूप कुमरे, विनय सातंकर, सलीम भाई सहित कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

