ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज कमेटी ने मरीजों को फल वितरित कर दिया इंसानियत और भाईचारे का संदेश | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज कमेटी ने मरीजों को फल वितरित कर दिया इंसानियत और भाईचारे का संदेश | New India Times

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को नगर की मुस्लिम समाज कमेटी द्वारा हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया।इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सदस्यों ने संदेश दिया कि पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को इंसानियत, अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया है। मुस्लिम समाज का उद्देश्य भी यही है कि सभी धर्मों और जातियों के लोग आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मिल-जुलकर रहें तथा एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें।

ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज कमेटी ने मरीजों को फल वितरित कर दिया इंसानियत और भाईचारे का संदेश | New India Times

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सदस्यों ने संदेश दिया कि पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को इंसानियत, अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया है। मुस्लिम समाज का उद्देश्य भी यही है कि सभी धर्मों और जातियों के लोग आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मिल-जुलकर रहें तथा एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें।

पैगंबर साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की गई। समाज के सदस्यों ने देश में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहने की भी दुआ की।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज कमेटी के जहीद बाबू, हाजी इरफान खान, हनीफ खान, जाहिद खान, मतीम खान, जमील खान (अमन किराना), डॉ. समीम अंसारी, अनवर कुरैशी, आजाद खान, इकरार खान (गुट्टू कट्टा), यासीन खान, हाजी अमजद खान, जेनिस खान, साकिर खान सहित नगर के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.