‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पांढुर्णा नगरपालिका ने विभिन्न स्थानों पर किया पौधरोपण | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पांढुर्णा नगरपालिका ने विभिन्न स्थानों पर किया पौधरोपण | New India Times

पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांढुर्णा नगरपालिका द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सांदिपनी विद्यालय परिसर, राजेंद्र स्कूल सावरगांव तथा आजाद वार्ड स्थित नदी किनारे मैदान में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े ने शहरवासियों से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए कहा, “पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण प्रकृति और माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पावन प्रयास है। सभी नगरवासी अपनी माँ के सम्मान में पौधरोपण करने के साथ-साथ पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी लें।”

पौधरोपण कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश कलंबे, सभापति प्रदीप जुननकर, महेंद्र घोड़े, उमेश उरकुड़े, नेता प्रतिपक्ष सुरेश सुरजुसे, पार्षद रामरती इवनाती, प्रीति गिरारे, चंदा देशभ्रातार, परवीन बेगम, प्रशांत दाड़े, यादोराव डोबले, अशोक कोल्हे, दुर्गेश उईके, कार्यकर्ता एजाज खान, मोरेश्वर नाडेकर सहित सांदिपनी विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.