मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के विदर्भ अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इरफान मलनस को सौंपी है। पार्टी ने उनके सामाजिक, संगठनात्मक कार्यों और भाजपा के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह नियुक्ति की है।
इरफान मलनस ने अल्पसंख्यक समाज के नागरिकों को योग एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता का संदेश देने का कार्य किया है। इसके अलावा मौलाना आजाद अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए भी उन्होंने सक्रिय प्रयास किए। स्वरोजगार, व्यवसाय और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए पात्र लाभार्थियों को मार्गदर्शन देकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में उनकी भूमिका रही है।
नियुक्ति पर इरफान मलनस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मदन भाऊ येरावार, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इद्रीस भाई मुलतानी, प्रफुल्ल चव्हाण, नितीन भूतडा, राजू पडगीलवार और रेखा कोठेकर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
मलनस ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। विदर्भ के अल्पसंख्यक समाज को भाजपा से मजबूती से जोड़ना और उन्हें न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। युवाओं को संगठन से जोड़ने, पात्र लाभार्थियों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

