शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विशाल भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद | New India Times

ओमप्रकाश सोनी, अनूपपुर, (मप्र), NIT:

शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विशाल भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद | New India Times

नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 स्थित पुरानी शिव मंदिर, सीआरओ कैंप अमलाई के प्रांगण में सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, विशाल भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद | New India Times

वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी तथा उनकी मित्र मंडली द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

आयोजन समिति के अनुसार, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए धार्मिक उत्साह में नजर आए।

भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवन चीनी एवं उनकी मित्र मंडली द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित यह भंडारा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, सेवा और समर्पण की भावना का संदेश भी देता है।

इस अवसर पर पवन चीनी एवं उनकी मित्र मंडली ने कहा कि भगवान शिव की आराधना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों तथा भंडारे में पहुंचे समस्त श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.