जरगो डैम बंधे में डूबने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एनडीआरएफ ने बरामद किया शव | New India TimesOplus_131072

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

जरगो डैम बंधे में डूबने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एनडीआरएफ ने बरामद किया शव | New India Times

चुनार क्षेत्र स्थित जरगो डैम बंधे में डूबने से एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनलाल गुप्ता, निवासी सोनवर्षा इमिलिया चट्टी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मोहनलाल गुप्ता शनिवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकले थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह अक्सर टहलने के लिए घर से बाहर जाते थे। इसी दौरान उनके जरगो डैम बंधे में डूबने की सूचना मिली।

जरगो डैम बंधे में डूबने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एनडीआरएफ ने बरामद किया शव | New India Times

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे कटिया की सहायता से शव को पानी से बाहर निकाल लिया।
प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मोहनलाल गुप्ता किन परिस्थितियों में डैम के पानी में डूबे। पुलिस व प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं और मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही हो सकेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.