मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

महिला तेली समाज संगठन, जिला पांढुरना द्वारा 20 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रतिवर्षानुसार श्री संत जगनाडे महाराज सभागृह, पांढुरना में भव्य पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्री भूषण केवटे एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती देविका भांगे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित महिलाओं ने स्वयं निर्मित मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।इस धार्मिक आयोजन में समाज की लगभग 200 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती नंदाताई घाटोडे, महिला अध्यक्ष श्रीमती देविका भांगे, रेवती घोडे, शोभा खोड़े, नेहा भद्रे, शिला सांबारे, पूजा वघाले, माया केवटे, बबीता खुरसंगे, सविता रेवतकर, योगिता घोड़े, सोनाली पवार, छाया ठोम्बरे, ललिता भांगे, मनोरमा घाटोडे, संगीता रेवतकर, मंदा वैश्य, रश्मी केवटे, पुष्पा कोल्हे, पुष्पा साहू, लता नासरे, अनिता वघाले सहित समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

