चोरी के आरोपी को 24 घंटे में चोरी के सामान समेत पुलिस ने दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

चोरी के आरोपी को 24 घंटे में चोरी के सामान समेत पुलिस ने दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल | New India Times

चचाई थाना क्षेत्र की देवहरा चौकी पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर चोरी के सामान समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो सिल्वर जालीदार दरवाजे, तीन दरवाजों के खुले पार्ट्स, टूटा हुआ ताला और चोरी में प्रयुक्त औज़ार बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, संजय नगर निवासी सुरक्षा प्रभारी कृष्ण प्रसाद ओझा ने चौकी देवहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अगस्त की रात से 20 अगस्त की सुबह के बीच संजय नगर कॉलोनी के विभिन्न आवासों में लगे पांच सिल्वर जालीदार दरवाजे चोरी कर लिए गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई।
रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संदेही निलेश बरेठा (36), निवासी संजय नगर, देवहरा की तलाश की गई। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर एसीसीएल के क्वार्टर नंबर 36/3 से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर न्यायालय अनूपपुर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ अनुभव पुष्पराज और थाना प्रभारी चचाई फूलमती अहिरवार के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्रा, सउनि धर्मेंद्र महोबिया, प्रधान आरक्षक 132 राजाराम दाहिया एवं आरक्षक 249 सचिन गौड़ की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.