अभाविप ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

New India times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने प्राचार्य ओपी दुबे को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के नवीन पाठ्यक्रम की सभी आवश्यक पुस्तकें महाविद्यालय के पुस्तकालय में पर्याप्त संख्या में तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

अभाविप ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन | New India Times

महाविद्यालय की छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम एवं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की तत्काल व्यवस्था की जाए, ताकि छात्राओं को बैठने एवं आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

महाविद्यालय की गैलरी में टूटी हुई टाइल्स के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। अतः क्षतिग्रस्त टाइल्स की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

एनसीसी विद्यार्थियों के प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय के ग्राउंड को व्यवस्थित किया जाए तथा रनिंग ट्रैक की व्यवस्था की जाए।

महाविद्यालय में खेल गतिविधियों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए खेलों को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के साथ विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाए।

विद्यार्थियों के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वाटर कूलर की नियमित सफाई एवं रखरखाव के लिए समय-सारणी निर्धारित कर उसका पालन कराया जाए।

महाविद्यालय परिसर में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, महाविद्यालय के वॉशरूम की प्रतिदिन सफाई कर उसे स्वच्छ एवं संक्रमणमुक्त रखा जाए। सफाई के लिए निर्धारित समय-सारणी बनाई जाए तथा उसकी नियमित निगरानी की जाए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री वैभव खत्री, शासकीय नेहरू कॉलेज अध्यक्ष सत्यम बोहरे, अंकित प्रजापति, प्रथम ठाकुर, शिवा नामदेव, सत्यम पटेल, दीपक पटेल, समीर राजपूत, भूपेंद्र दुबे, अजय बंसल, शिवम सोनी, मोहित पटवा, अतुल प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.