अटल जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने शासकीय अस्पताल के सामने स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं कैंडल प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय गौरक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजू धानक, कंचन सामाजिक सेवा संस्थान की राष्ट्रीय संचालक एवं मालवा प्रांत महाधिवक्ता महिला परिषद की ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश छाजेड़, गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री एवं अजा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल यादव, पूर्व भाजपा कार्यालय मंत्री अनिल सेठी, कमलेश परमार सहित पारस देवधा, तेजा कटारा, मनीष चरपोटा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर राजू धानक, दिनेश छाजेड़ एवं मोहनलाल यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, आगे बढ़ने और निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने की प्रेरणा दी। उन्होंने राजनीतिक सेवा में निजी स्वार्थ को दूर रखकर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.