डिक्की खोलते ही दिखी नागिन, ट्रक में सांप मिलने से मचा हड़कंप | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

New India Times

सागर में खुरई रोड स्थित भैंसा वेयरहाउस में बुधवार को सामान से लदे ट्रक की डिक्की में नागिन मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रक का हेल्पर पाना-पेंचकस निकालने के लिए डिक्की खोलने पहुंचा था। जैसे ही उसने डिक्की खोली, अंदर सांप की पूंछ दिखाई दी। घबराया हेल्पर तुरंत ट्रक से नीचे उतर आया और ड्राइवर को भी बाहर बुला लिया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक भोपाल रोड से सामान लेकर भैंसा स्थित वेयरहाउस पहुंचा था। ट्रक खड़ा करने के बाद हेल्पर डिक्की से पाना-पेंचकस निकालने गया था। डिक्की खोलते ही सांप नजर आने पर उसने तत्काल स्नेक कैचर को सूचना दी। कुछ देर बाद स्नेक कैचर अकील बाबा मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू शुरू किया।

स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि ऋषभ जैन ने ट्रक की डिक्की में सांप होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो डिक्की में सांप छिपा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। पकड़ी गई नागिन करीब ढाई फीट लंबी थी और कोबरा प्रजाति की बताई गई है।

स्नेक कैचर के मुताबिक, कोबरा बेहद जहरीला सांप होता है। समय पर उपचार नहीं मिलने पर इसके काटने से जान भी जा सकती है। गनीमत रही कि रेस्क्यू से पहले नागिन ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। खास बात यह रही कि जिस डिक्की में नागिन मौजूद थी, उसके ठीक ऊपर हेल्पर बैठा हुआ था। रेस्क्यू के बाद नागिन को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.