जेल में श्रम कानूनों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जेल में श्रम कानूनों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित | New India Times

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को जिला कारागार शाहजहांपुर में “श्रम कानून एवं श्रमिक अधिकार” विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने की।
सचिव अपेक्षा सिंह ने कहा कि शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि मजदूरी न मिलने, शोषण या अन्य कानूनी विवाद की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता व परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ दिनेश कुमार मिश्र ने न्यूनतम मजदूरी, असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा एवं समान पारिश्रमिक जैसे महत्वपूर्ण श्रम कानूनों की जानकारी दी। वहीं असिस्टेंट विवेक शर्मा ने श्रमिकों के अधिकार, समय पर वेतन भुगतान तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
डिप्टी जेलर सुभाष यादव ने जेल व्यवस्था की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया। अंत में जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान जेलर आर.के. गौतम, पीएलवी अनिल कुमार सहित बंदीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.