अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुनील यादव अपने घर पर बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र कर अवैध रूप से जुआ खेलवा रहा है और जुए का अवैध कारोबार चला रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से अवैध रूप से जुआ खेल रहे और जुआ खेलने का आयोजन कराने वाले कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से 5 लाख 10 हजार रुपये नकद, 13 गड्डी ताश (कुल 52 पत्ते), 5 एटीएम कार्ड और 18 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में कई व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
इस संबंध में सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

