जिम विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

जिम विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार | New India Times

राजधानी लखनऊ में जिम में हुए विवाद के बाद युवक पर जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मोहम्मद मुश्ताक के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला पल्लि वसंथ कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव के मार्गदर्शन में थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने यह सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता शक्ति सिंह निवासी ओमैक्स आर-2, अर्जुनगंज ने तहरीर देकर बताया कि 30 जुलाई 2026 को उनके भाई मार्केश सिंह के साथ जिम में विवाद के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए रॉड और ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और दो टीमों का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी दीपांशु यादव (24) निवासी शाह खेड़ा, थाना सुशांत गोल्फ सिटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सूर्या जिम में कसरत के दौरान हुए विवाद का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.