माँ ताप्ती जन्मोत्सव 2026 के अवसर पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

माँ ताप्ती जन्मोत्सव 2026 के अवसर पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान | New India Times

माँ ताप्ती जन्मोत्सव 2026 के पावन अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा आयोजित ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में माँ ताप्ती की स्वच्छता, संरक्षण तथा जन-जागरूकता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था।

प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों के माध्यम से माँ ताप्ती के प्रति श्रद्धा, नदी संरक्षण, स्वच्छता एवं प्रकृति संरक्षण का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। निर्णायकों द्वारा प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन करने के उपरांत प्रथम भुषण नंदकिशोर सांकलकर, श्रुति चौधरी एवं श्रेयस जावडे को उनकी उत्कृष्ट पेंटिंग के लिए विजेता घोषित किया गया।

विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति ने तीनो प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएँ बच्चों एवं युवाओं में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

समिति ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की तथा सभी प्रतिभागियों को आकर्षक प्रमाण-पत्र प्रदान करने की घोषणा की।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने कहा कि माँ ताप्ती केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। हम सभी का दायित्व है कि उन्हें स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लें और समाज में इसके प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाएँ।

ताप्ती सेवा समिति ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, ज्योति सोनी, संरक्षक राजीव खेड़कर, सचिव धर्मेंद्र सोनी, पुनीता सकेल, विनय पुनीवाला, नंदकिशोर वाणे, विजय राठौड़, देवचंद शर्मा, जैकी चड्डा, अजय राठौर, राजेश भगत आदि लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.