मामा के मार्गदर्शन में भांजे ने पास की यूपीएसआई परीक्षा, गांव में खुशी की लहर | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

पिपराइच विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रामूडीहा निवासी विवेक गौड़, पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र गौड़, ने अपने मामा शंभूनाथ गौड़ (ग्राम कोनी, विकासखंड पिपराइच, जिला गोरखपुर), जो ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गोरखपुर के जिला मंत्री हैं, के संरक्षण, मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर नई मिसाल कायम की है।

विवेक की यह सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम भी है। बचपन में ही पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद उनके मामा ने पिता की तरह उनका पालन-पोषण और मार्गदर्शन किया। इसी सहयोग और प्रेरणा के बल पर विवेक ने यह सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, मामा शंभूनाथ गौड़ और मामी ममता देवी को दिया।

इस अवसर पर शंभूनाथ गौड़, ममता देवी, रामस्वरूप गौड़, पिंटू गौड़, संदीप गौड़, अजय गौड़, सज्जन चौरसिया, बलराम गुप्ता, उमेश गौड़, राजेश गौड़, राजाराम गौड़, कन्हैयालाल गौड़, रामरतन गौड़, बांके गौड़, रामनाथ गौड़ सहित अनेक लोगों ने विवेक को बधाई दी।

गांववासियों ने विवेक का जोरदार स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मामा शंभूनाथ गौड़ के योगदान की भी सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.