भाजपा पार्षद के परिजनों पर बुजुर्गों से मारपीट का आरोप, पीड़ितों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

New India times

सागर जिले की कर्रापुर नगर परिषद क्षेत्र में भाजपा पार्षद के परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद वार्ड क्रमांक 10 के भाजपा पार्षद सौरभ जैन (सन्नी जैन) के परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमले में बुजुर्गों को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित महेंद्र जैन ने बताया कि उन्हें पहले भी धमकियां मिली थीं, जिसके संबंध में उन्होंने कर्रापुर चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन दिया था। उनका आरोप है कि आवेदन देने के बाद चौकी से बाहर निकलते ही 7–8 लोगों ने रमेश जैन और उनकी माता प्रेमलता जैन पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। घायल होने पर दोनों को उपचार के लिए सागर के तिली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.