रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
शासन द्वारा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेटलावद तहसील के साथ-साथ सारंगी और झकनावदा को उप तहसील के रूप में स्थापित किया गया है।
इसी क्रम में शासन के आदेशानुसार झकनावदा उप तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर ओमप्रकाश गोयल की पदस्थापना की गई है। उल्लेखनीय है कि झकनावदा के प्रभारी तहसीलदार विजेंद्र कटारे का हाल ही में जारी स्थानांतरण सूची में इंदौर तबादला हो गया था। इसके बाद नवागत नायब तहसीलदार ओमप्रकाश गोयल ने एसडीएम तनुश्री मीणा एवं नवागत तहसीलदार यशपाल मुजाल्दे से सौजन्य भेंट कर अपना पदभार ग्रहण किया।
अनुभवी अधिकारी हैं ओमप्रकाश गोयल
ओमप्रकाश गोयल धार सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और दक्षता को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने उन्हें झकनावदा के नायब तहसीलदार के प्रभार के साथ-साथ पेटलावद एवं रायपुरिया थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

