खरगोन के बमनाला में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 129 मरीजों ने उठाया लाभ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर की ओर से 19 जुलाई 2026 को पवार हेल्थ केयर, ग्राम बमनाला, तहसील भीकनगांव, जिला खरगोन (पश्चिम निमाड़) में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 129 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) एवं डॉ. प्रमोद चौधरी (जनरल फिजिशियन) ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।

इस दौरान सभी मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह भी दी।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के युवा संचालक कबीर चौकसे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा डॉ. सर्वेश पवार एवं डॉ. टी.आर. पवार के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.