देवरी-रहली मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी-रहली मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत | New India Times

देवरी-रहली मार्ग पर रहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत परासिया के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुनील पिता चंदू गोंड, निवासी बीना, तहसील देवरी की मौके पर ही मौत हो गई। वह बाइक क्रमांक एमपी 15 जे 7730 से जा रहे थे।

ड्यूटी पर मौजूद डॉ. प्रशांत हजारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को देर रात अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

घटना की सूचना मिलते ही रहली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.