तीन महीने बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा लखनिया दरी, सोमवार या मंगलवार से मिलेगी एंट्री | New India Times

अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

तीन महीने बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा लखनिया दरी, सोमवार या मंगलवार से मिलेगी एंट्री | New India Times

करीब तीन महीने के लंबे इंतज़ार के बाद मिर्ज़ापुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लखनिया दरी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। यदि आप भी लखनिया दरी घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।

तीन महीने बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा लखनिया दरी, सोमवार या मंगलवार से मिलेगी एंट्री | New India Times

ठेकेदार से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल कुछ आवश्यक प्रशासनिक और कागजी औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं। प्रयास है कि सोमवार दोपहर तक पर्यटकों के लिए प्रवेश द्वार खोल दिया जाए।

तीन महीने बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा लखनिया दरी, सोमवार या मंगलवार से मिलेगी एंट्री | New India Times

हालाँकि, यदि सोमवार तक सभी औपचारिकताएँ पूरी नहीं हो पाती हैं, तो मंगलवार सुबह 10 बजे लखनिया दरी का प्रवेश द्वार निश्चित रूप से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

ऐसे में यदि आप बिना किसी असुविधा के लखनिया दरी की खूबसूरत वादियों, झरनों और प्राकृतिक नज़ारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो मंगलवार से अपनी यात्रा की योजना बनाना बेहतर रहेगा।

लंबे इंतज़ार के बाद एक बार फिर लखनिया दरी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.