यवतमाल में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार तेज, विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां | New India Times

मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र ने यवतमाल जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अजित फाटके पाटील, प्रदेश संगठन सचिव एड. मनीष मोडक, प्रदेश उपाध्यक्ष वसंतराव ढोके तथा नवनियुक्त यवतमाल जिला अध्यक्ष मोबीन शेख के नेतृत्व में की गई हैं। पार्टी का उद्देश्य जिले के प्रत्येक तालुका, शहर, वार्ड, जिला परिषद क्षेत्र और महिला आघाड़ी तक संगठन को मजबूत बनाना है।

नई नियुक्तियों के तहत राजीक कुरेशी को तिवसा जिला परिषद गट अध्यक्ष, रियाज मिर्झा को अकोला बाजार जिला परिषद गट अध्यक्ष, श्रीधर पवार को चिचघाट जिला परिषद गट अध्यक्ष तथा सुरजीत सिंह राठौड़ को असोला जिला परिषद गट अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यवतमाल नगर परिषद क्षेत्र में संदीप झाड़े (वार्ड 3), विनोद रोकड़े (वार्ड 4), नागेश भुते (वार्ड 5), निरंजन मेश्राम (वार्ड 7), संघपाल बारसे (वार्ड 8), शत्रुघ्न आडे (वार्ड 9), संदीप हातागडे (वार्ड 10), राजानंद नागराळे (वार्ड 20), निलेश नंदुरकर (वार्ड 22) तथा अमित पवार (वार्ड 25) को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।

तालुका अध्यक्षों में अलमगीर खान (पुसद), रामराव राठौड़ (दारव्हा), नितेश राठौड़ (राळेगाव), देविदास दार्वेकर (महागाव), त्रिलोकचंद जैन (आर्णी), सुरेश राठौड़ (दिग्रस), बबनराव नाईक (उमरखेड), युसुफ खान पठाण (घाटंजी), दिनकर खोडंकर (यवतमाल), राजू महानूर (बाभुळगाव), निखिल ढुरके (वणी शहर), विनोद खंडारे (वणी तालुका), सलमान सय्यद (आर्णी) तथा हरीदास वानखेडे (कळंब) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भारती पिसाळकर को यवतमाल शहर महिला अध्यक्ष, प्रशांत देवकते को जिला उपाध्यक्ष, प्रतीक्षा रहानगडाले को जिला महिला अध्यक्ष तथा आकाश चामेडिया को यवतमाल शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इन नियुक्तियों से जिले में संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा, कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की पहुंच गांव-गांव तक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी जनता के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही संकेत दिया गया कि आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों और जनआंदोलनों को देखते हुए जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.