सग्गम घाटी में कोयले से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 5 घायल; दो की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

New India times

जुन्नारदेव के छिंदवाड़ा-दमुआ मार्ग पर सग्गम घाटी के पास कोयले से भरे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें भरा कोयला सड़क पर बिखर गया।

सग्गम घाटी में कोयले से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 5 घायल; दो की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी | New India Times

हादसे में ट्रक चालक और परिचालक सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को जुन्नारदेव अस्पताल पहुंचाया।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया कि हादसे में घायल पांचों लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक जमकुंडा से कोयला भरकर सारणी जा रहा था। घायलों में ट्रक चालक नंदू, परिचालक राजीव (दोनों निवासी भोपा, दमुआ) तथा बाइक सवार ओमकार यादव, सुभाष यादव और जगन्नाथ यादव शामिल हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.