अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 वायु सैनिक चयन केन्द्र, भोपाल के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट https://iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
चयन केन्द्र ने युवाओं से अपील की है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन के साथ-साथ पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें।

