यावल के नवनियुक्त गट शिक्षा अधिकारी पठान साहब का भव्य स्वागत एवं सम्मान, शिक्षकों ने दीं शुभकामनाएँ | New India Times

इमरान खान, यावल/भुसावल (महाराष्ट्र), NIT:

यावल तालुका के नवनियुक्त गट शिक्षा अधिकारी पठान साहब का बहुजन शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संसद की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बहुजन शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संसद के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तायडे सर, पूर्व गट शिक्षा अधिकारी धनके साहब, नेहरू विद्यालय के राजू कणखरे सर तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पठान साहब का स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने तथा शिक्षकों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.