एक माह से मकान की छत पर झूल रही एलटी लाइन, बिजली विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एक माह से मकान की छत पर झूल रही एलटी लाइन, बिजली विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा | New India Times

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत दातलावादी के वार्ड क्रमांक-4 में बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। मुख्य मार्ग पर स्थित ज़ैद शाह और शहनाज़ बानो के मकान की छत पर पिछले एक माह से एलटी लाइन का केबल झूल रहा है, लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद अब तक विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों आए तेज आंधी-तूफान के कारण एलटी लाइन का केबल नीचे झुक गया था। फिलहाल परिजनों ने लकड़ी का सहारा देकर उसे छत के ऊपर टिकाया हुआ है। यह केबल जमीन से मात्र 5 से 6 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के मौसम में करंट फैलने और जनहानि की आशंका भी बनी हुई है।

ज़ैद शाह और शहनाज़ बानो का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन आज तक कोई भी सुधार कार्य के लिए नहीं पहुंचा। इससे परिवार और आसपास के लोग भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

वहीं, शहीद किराना दुकान के पास वर्षों पुराना बिजली का पोल भी जर्जर हो चुका है। तकनीकी खराबी आने पर बिजली विभाग के कर्मचारी इसी जर्जर पोल पर चढ़कर काम करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी जान भी जोखिम में रहती है।

क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द एलटी लाइन के केबल को सुरक्षित तरीके से दुरुस्त कराया जाए तथा जर्जर विद्युत पोल को बदलकर नया पोल लगाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.