बारिश के दौरान बीएसए रोड के खुले नाले में गिरी युवती, स्थानीय लोगों ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद बचाई जान | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

New India times

बीएसए रोड स्थित एक खुले नाले में शनिवार सुबह बारिश के दौरान एक युवती गिर गई। स्थानीय लोगों की तत्परता और लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने घटना पर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के बाद उन्हें खुला छोड़ देने की शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी, लेकिन इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि शनिवार, 4 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 6:30 बजे हुई बारिश के दौरान बीएसए रोड पर खुले नाले में एक युवती गिर गई। आसपास मौजूद स्थानीय युवाओं ने करीब 20 मिनट के प्रयास के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विनोद दीक्षित ने कहा कि शिकायतों के बावजूद खुले नालों को ढका नहीं जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने नगर निगम से पूरे मामले की जांच कराने तथा शहर के सभी खुले नालों को तत्काल ढकने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.