वरिष्ठ पत्रकार महेश रावत का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

जनपद के वरिष्ठ पत्रकार महेश रावत का मंगलवार शाम लगभग 4 बजे निधन हो गया। वे लगभग 56 वर्ष के थे। उनके निधन से जिले के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, महेश रावत पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने नई बस्ती, रमई पट्टी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

जिला सूचना विभाग के अनुसार, श्री रावत ने 22 वर्षों से अधिक समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दिया। वे दैनिक लोक भारती समाचार पत्र के मान्यता प्राप्त पत्रकार रहे। उन्होंने जनपद सहित पूरे विंध्य क्षेत्र की समस्याओं, विकास के मुद्दों और जमीनी हकीकत को अपनी निर्भीक लेखनी के माध्यम से प्रमुखता से उठाया। वे कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से भी जुड़े रहे।

अपने सरल स्वभाव और निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के कारण वे सभी के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन पर सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महेश रावत का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.