मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: झाबुआ के 201 श्रद्धालुओं की हरिद्वार–ऋषिकेश यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: झाबुआ के 201 श्रद्धालुओं की हरिद्वार–ऋषिकेश यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत झाबुआ जिले के 201 श्रद्धालुओं का दल हरिद्वार एवं ऋषिकेश की पावन तीर्थयात्रा पर गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रा का सफल संचालन यात्रा पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह टांक (नगर परिषद मेघनगर), अनुरक्षक हिम्मत सिंह देवलिया, श्रीमती लीला डामोर, श्रीमती चिरणबाला प्रजापति तथा पुलिस विभाग से अशोक तिवारी एवं समस्त पुलिस स्टाफ के साथ-साथ आईआरसीटीसी (IRCTC) के सहयोग से किया गया।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: झाबुआ के 201 श्रद्धालुओं की हरिद्वार–ऋषिकेश यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न | New India Times

पूरी यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पूरी टीम ने समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जिससे सभी श्रद्धालुओं ने सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुखद यात्रा का अनुभव किया।

इस सफल आयोजन के लिए झाबुआ जिले के कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भारसट के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति सभी ने आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी जितेंद्र सिंह चौहान तथा मेघनगर की अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी सुश्री अवंधती प्रधान के मार्गदर्शन में यात्रा का सफल संचालन हुआ।

इसके अतिरिक्त जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ), जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सतत समन्वय और सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

यात्रा दल एवं सभी तीर्थयात्रियों ने अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल और सहयोगी टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली एवं सेवा भावना की सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.