
मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
ग्राम पंचायत अंबाड़ा के अंतर्गत संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र अम्बाड़ा पंचायत के जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों की लापरवाही की वजह से बदहाली का शिकार हो रहा है।गत दिवस कुछ ही देर हुई बारिश की वजह से उप स्वास्थ्य केंद्र के कमरों में पानी भर गया जिसकी वजह से बेड व रखी हुई अन्य सामग्री व उपकरण भी खराब होने की स्थिति में पहुंच चुके हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की केंद्र में पानी भरने की वजह से मरीज का उपचार उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर टीन सेड के नीचे बैठकर किया जा रहा है जिसकी वजह से कहीं ना कहीं परेशानियां उत्पन्न हो रही है इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों का कहना है कि सुधार कार्य करने नाली बनाने व पानी निकासी की व्यवस्था के साथ ही बाउंड्रीवॉल निर्माण किए जाने को लेकर कई मर्तबा ग्राम सभा सहित अन्य माध्यम से पंचायत को सूचना दी जा चुकी है उसके बावजूद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया जिसका खामियाजा मरीजो को व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र मे उपज रही समस्या को लेकर ग्राम के समाजसेवकों के द्वारा जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के समक्ष समस्या को रखे जाने की बात भी कही जा रही है।

