भागलपुर में न्यू फोरलेन पर आमने-सामने दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, चालक की मौत | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर में न्यू फोरलेन पर आमने-सामने दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, चालक की मौत | New India Times

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगटी के पास न्यू फोरलेन पर सोमवार को दो ट्रकों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। वहीं, ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
समाचार लिखे जाने तक मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में सुल्तानगंज पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.