अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:
मथुरा के दीक्षित टावर स्थित दीक्षित लाइब्रेरी (सी-5, कृष्ण विहार, बीएसए रोड) का सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहखाने में संचालित लाइब्रेरी में 100 से अधिक सीटें पाई गईं।
निरीक्षण के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त कार्रवाई करते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ लाइब्रेरी को सील कर दिया। साथ ही, उन्होंने आवास विकास परिषद, मथुरा को भी भवन को तत्काल प्रभाव से सील करने के निर्देश दिए।
जब आवास विकास परिषद की टीम भवन को सील करने पहुंची, तो आरोप है कि भवन मालिक ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और उन्हें वहां से जाने के लिए मजबूर किया। इसके बावजूद अधिकारियों ने भवन पर अपनी सील लगा दी और वहां से चले गए।
आरोप है कि रात के समय भवन मालिक ने विभाग द्वारा लगाई गई सील को हटाकर लाइब्रेरी का संचालन दोबारा शुरू कर दिया। इस घटना से प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना का मामला सामने आया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

