13 साल से फरार हत्यारोपी तमिलनाडु से हुआ गिरफ्तार | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

13 साल से फरार हत्यारोपी तमिलनाडु से हुआ गिरफ्तार | New India Times

पुलिस आयुक्तालय की वसई-विरार क्राइम ब्रांच यूनिट-2 को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2013 में हुए सनसनीखेज हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को 13 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को तमिलनाडु के चेन्नई क्षेत्र से पकड़ा गया है।
जानकारी के अनुसार, वालिव पुलिस स्टेशन में वर्ष 2013 में हत्या का मामला (धारा 302, 326) दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी मोहम्मद अजमल मोहम्मद मंसूर अंसारी (उम्र 44 वर्ष) घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने मामले की पुनः जांच शुरू करते हुए तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी का सुराग लगाया।
जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी पहले कोलकाता गया, जहां कुछ दिन रुकने के बाद वह तमिलनाडु चला गया। पिछले कई वर्षों से वह चेन्नई में नाम बदलकर रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने सटीक लोकेशन के आधार पर 24 जून 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपनी सास की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते की थी। घटना के बाद से वह लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचता रहा।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम द्वारा की गई, जिसमें कई अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.