भाजपा नेत्री नाज़िया इलाही खान के कथित विवादित बयान पर यवतमाल में शिकायत, कानूनी कार्रवाई की मांग | New India Times

मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ी नेत्री नाज़िया इलाही खान के खिलाफ यवतमाल शहर पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मोहम्मद और हज़रत आयशा के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार के बयान देशभर के मुस्लिम समुदाय में असंतोष उत्पन्न कर सकते हैं तथा सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरा बन सकते हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किसी विशेष धर्म, धार्मिक स्थलों या धर्मगुरुओं के बारे में विवादित बयान देते हैं, जिससे समाज में तनाव का माहौल बनता है।

शिकायत में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर धार्मिक भावनाएं आहत करने से संबंधित प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

यह शिकायत एडवोकेट इमान देशमुख, एडवोकेट अल्ताफ जी. एम. खान, एडवोकेट शादाब सैयद, एडवोकेट तौसीफ अली, एडवोकेट शोएब शेख, एडवोकेट मुदस्सर शेख, एडवोकेट वजाहत अली, एडवोकेट राहिल मोहम्मद, एडवोकेट अतुल वाघ सहित अन्य नागरिकों के हस्ताक्षरों के साथ पुलिस को सौंपी गई है।

फिलहाल, पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.