जनपद पंचायत जुन्नारदेव में सचिवों की समीक्षा बैठक संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव में सचिवों की समीक्षा बैठक संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के सभाकक्ष में आज सचिवों एवं रोजगार सहायकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत सीईओ रश्मि चौहान ने की। इस दौरान शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सचिवों को कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जनपद पंचायत जुन्नारदेव में सचिवों की समीक्षा बैठक संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश | New India Times

बैठक के प्रमुख निर्देश एवं समीक्षा बिंदु:

एसआईआर (SIR) एवं जी-रामजी योजना:
सीईओ ने सभी सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने पोर्टल पर प्रस्तावित निर्माण कार्यों को तत्काल अपलोड करें। साथ ही एसआईआर डेटा में दर्ज त्रुटिपूर्ण नामों का सुधार कर अद्यतन सूची प्रस्तुत करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना:
योजना के अंतर्गत अधूरे आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मनरेगा (MGNREGA):
मनरेगा के तहत लंबित एवं अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

स्वच्छ भारत मिशन:
ब्लॉक समन्वयक अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कचरा बीनने वाले (वेस्ट पिकर्स) श्रमिकों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।

लापरवाही पर सख्त चेतावनी

बैठक के दौरान पंचायतवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीईओ रश्मि चौहान ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से एसआईआर से संबंधित कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित सभी सचिवों एवं रोजगार सहायकों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ रश्मि चौहान, ब्लॉक समन्वयक अधिकारी सुनीता सिंह, सभी उपयंत्री, सचिव, रोजगार सहायक तथा जनपद पंचायत का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.