पुलिस मुठभेड़ में 10-10 हजार के दो इनामी अपराधी गिरफ्तार, एक के दोनों पैरों में लगी गोली | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस मुठभेड़ में 10-10 हजार के दो इनामी अपराधी गिरफ्तार, एक के दोनों पैरों में लगी गोली | New India Times

थाना कांट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि कांट-मदनापुर मार्ग स्थित जिन्दों वाली पुलिया के पास कुछ बदमाश गौकशी की नीयत से एकत्र हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि अन्य ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मो. शाकिर पुत्र जाबिर निवासी बरेली के दोनों पैरों में गोली लग गई। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मौके से पकड़े गए दूसरे आरोपी धर्मवीर पुत्र बाबूराम निवासी बरेली के पास से भी एक अवैध तमंचा, कारतूस और रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने फरार साथियों मो. सानू और अनीस उर्फ हिरना के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दोनों आरोपी थाना निगोही में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित थे और उन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ गौकशी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), एक खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
इस संबंध में थाना कांट में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ व गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी मनोज कुमार, सर्विलांस सेल, उपनिरीक्षक शुभम कुमार, उपनिरीक्षक गितमेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.