डीसीपी राहुल चव्हाण ने किया हिंदी पाक्षिक ‘भायंदर सन’ का विमोचन | New India Times

सुभाष पांडेय, मीरा-भयंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

डीसीपी राहुल चव्हाण ने किया हिंदी पाक्षिक ‘भायंदर सन’ का विमोचन | New India Times

भायंदर। मीरा-भायंदर एवं वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत मीरा रोड स्थित कनकिया क्षेत्र में क्राइम ब्रांच कार्यालय में पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राहुल चव्हाण ने हिंदी पाक्षिक क्राइम समाचार पत्र ‘भायंदर सन’ का विमोचन किया।

ज्ञात हो कि ‘भायंदर सन’ के संपादक एवं प्रकाशक संजय राय हैं। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में ‘आपका शहर’ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. सिंह, पत्रकार संदीप सावंत, ‘प्रसिद्ध लेखन’ के संपादक शेषमणि यादव तथा ‘वित्तं बातमी’ के प्रतिनिधि पत्रकार अरविंद जोशी उपस्थित रहे।

डीसीपी (क्राइम) राहुल चव्हाण ने समाचार पत्र का विमोचन करते हुए संपादक संजय राय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र पुलिस के जनहितकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने, लोगों को जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. सिंह ने भी ‘भायंदर सन’ के विमोचन अवसर पर संजय राय को बधाई देते हुए कहा कि डिजिटल युग में नए समाचार पत्र का प्रकाशन करना सराहनीय पहल है और यह लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

समाचार पत्र की आकर्षक साज-सज्जा, उत्कृष्ट प्रकाशन सामग्री एवं महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण ‘भायंदर सन’ का प्रवेशांक सभी के लिए विशेष महत्व का साबित हुआ। इस अवसर पर ‘भायंदर सन’ को सशक्त स्वरूप देने वाले शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं क्राइम रिपोर्टर सुभाष पांडेय के योगदान की भी उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article