पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली एवं किसानों की समस्याओं पर होगी विशेष नज़र : विधायक सुनील उईके | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली एवं किसानों की समस्याओं पर होगी विशेष नज़र : विधायक सुनील उईके | New India Times

विधायक सुनील उईके ने शुक्रवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष जुन्नारदेव में जुन्नारदेव एवं तामिया विकासखंड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसडीएम कामिनी ठाकुर भी उपस्थित रहीं। विधायक ने दोनों विकासखंडों में संचालित विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुनील उईके ने कहा कि ग्रीष्मकाल में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी नागरिक को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े, यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से पेयजल संकट की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं।

विधायक ने आगामी शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है, वहां गुणवत्ता बनाए रखी जाए तथा जिन विद्यालयों का परिणाम अपेक्षानुसार नहीं रहा, वहां विशेष प्रयास कर शिक्षा स्तर में सुधार किया जाए।

बैठक में विधायक उईके ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं विद्युत व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन के साथ किसानों को रासायनिक खाद, गुणवत्तायुक्त बीज एवं कृषि दवाइयों की आवश्यकता बढ़ेगी, इसलिए संबंधित विभाग अभी से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

बैठक के अंत में विधायक सुनील उईके ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाली जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र की 15 शालाओं के प्राचार्यों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

एसडीएम कामिनी ठाकुर ने भी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करें।

बैठक में जुन्नारदेव एवं तामिया विकासखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article