मजदूरी कर परिवार पालने वाले युवक की गैंग्रीन से कटी टांग, आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

New India times

जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत खापा स्वामी की खापा बस्ती, मंदिर के सामने वार्ड क्रमांक 4 निवासी सुधीर परतेती मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी सहित कुल चार सदस्य हैं।

जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले अचानक उनके पैर में गैंग्रीन बीमारी हो गई थी। बीमारी बढ़ने के कारण डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा, जिससे वे दिव्यांग हो गए। इस घटना के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है।

सुधीर परतेती ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि परिवार को आर्थिक राहत मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article