सरवर खान
इंदौर, NIT;हाल ही में नोटबंदी के चलते रुपए न मिलने से परेशान होकर आत्मदाह करने वाले व्यापारी की मंगलवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। पिछले दिनों इंदौर में कॉटन व्यापारी रविंद्र जोशी ने रीगल तिराहे पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग के आगोश में आ गए थे, जिसके बाद उनका इलाज चला और उपचार के दौरान मंगलवार रात को निजी अस्पताल में व्यापारी की मौत हो गयी। दरसअल मृतक रविंद्र को बड़ी रकम अन्य व्यापारी से लेना थी लेकिन नोटबंदी और अन्य कारणों वे रकम देने में आनाकानी कर रहे थे जिससे परेशान रविंद्र कई बार अधिकारियो को शिकायत भी कर चुका था जिसके बाद परेशन रविंद्र ने खुद को आग लगा ली थी हालांकि बताया जा रहा है की यह कदम उठाने से पहले उसने एस डी एम शालिनी श्रीवास्तव को जानकारी दी थी लेकिन उन्होंने भी इस मामले को गंभीरता से नही लिया और उसके रविन्द्र ने इंदौर के रीगल तिराहे पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था उसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ कई दिनों तक मौत से संघर्ष के बाद जिंदगी की जंग में व्यापारी को हार मिली। ,और बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गयी ,जिसके बाद तुकोगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
