मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हजारों लड़कों का भविष्य बनाने और संवारने वाले सेवासदन महाविद्यालय बुरहानपुर के प्रिंसिपल डॉक्टर एस एम शकील की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब वह अपने MBBS बेटे डॉक्टर हसनैन के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के दीक्षांत समारोह में MBBS की डिग्री लेने पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर स्थित नेता जी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में उक्त दीक्षान्त समारोह आयोजित हुआ था,जिस में मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के फाउंडर कुलपति डॉ. डी पी लोकवाणी व वर्तमान वॉइस चांसलर डॉक्टर खंडेलवाल सहित अन्य मुख्य अतिथि के रूप में मैच पर विराजमान थे, जहां लगभग 168 डॉक्टर्स को MBBS की डिग्री प्रदान की गई, जिस में सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर के प्रिंसिपल डॉक्टर एस एम शकील के पुत्र डॉक्टर हसनैन को भी इस दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने का और डिग्री प्राप्त करने का अवसर और सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह अवसर डॉक्टर एस एम शकील और उनके परिवार में पूर्व विधायक हमीद क़ाज़ी, नूर क़ाज़ी, डॉक्टर फरीद क़ाज़ी सहित बुरहानपुर और जामनेर वासियों के लिए निश्चित रूप से एक सुखद क्षण रहा।
ज्ञात हो कि प्रिंसिपल डॉ. एस एम शकील के पुत्र डॉक्टर मोहम्मद हसनैन शेख ने नीट की परीक्षा में 720 में से 610 अंक प्राप्त कर जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया था। इस होनहार बालक की प्राथमिक शिक्षा, बुरहानपुर के अंतर्राष्ट्रीय खेती प्राप्त शिक्षाविद आनंद प्रकाश चौकसे यह कुशल नियंत्रण में संचालित शैक्षणिक संस्थान मैक्रो विज़न अकादमी से और 5th क्लास से नेहरू मोंटेसरी से शिक्षा प्राप्त की।
उक्त दीक्षांत समारोह में डॉ. हसनैन शेख को डिग्री मिलने के साथ-साथ विभिन्न विषय में मैरिट में स्थान प्राप्त करने पर 5 मैडल भी प्राप्त हुए, जोकि हसनैन शेख की योग्यता को प्रदर्शित करता है। बता देंगे सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर के प्राचार्य डॉक्टर एस एम शकील ने उर्दू साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है वह अपने तीनों बेटों को चिकित्सा डॉक्टर की उपाधि दिलवाने में अपना खून पसीना बहाकर अपने बच्चों को मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर रहे है।
डॉक्टर हसनैन शेख के छोटे भाई डॉ. मोहम्मद हस्सान शेख भी डॉक्टर है जिन्होंने मध्य प्रदेश के प्रथम यूनानी तिब्बिया कॉलेज से BUMS पूर्ण किया है, और अभी इंटर्नशिप कर रहे है। सब से छोटा भाई मोहम्मद शफान बायो से 12 th कर रहा है और उसका भी सपना डॉक्टर बनकर देश सेवा और मानव सेवा करने का है। निश्चित रूप से डॉक्टर शेख मोहम्मद शकील के मार्गदर्शन में शफान को भी भविष्य में सफलता प्राप्त होगी।

