TET के विरोध में 13 अप्रैल को गोरखपुर में शिक्षक निकालेंगे मशाल जुलूस, जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India times

8 अप्रैल को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जनपदीय बैठक रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज, मोहद्दीपुर, गोरखपुर में आयोजित की गई।

TET के विरोध में 13 अप्रैल को गोरखपुर में शिक्षक निकालेंगे मशाल जुलूस, जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन | New India Times

बैठक को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश मंत्री/जिला अध्यक्ष व महासंघ के जिला संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि भारत के समस्त जिला मुख्यालयों पर शिक्षकों का आगामी 13 अप्रैल को मशाल जुलूस कार्यक्रम निश्चित है। इसमें हमें TET से मुक्ति आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने हेतु सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों की सहभागिता अनिवार्य है।

महासंघ के जिला संयोजक व जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि मशाल जुलूस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शाम 4:30 बजे निकलेगा, जो गोलघर, गणेश चौराहा होते हुए जिला पंचायत चौराहा से वापस आकर काली मंदिर, गोलघर पर समाप्त होगा।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व महासंघ के संयोजक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि अपनी सेवा को सुरक्षित करने के लिए मशाल जुलूस में जिले के समस्त शिक्षक सम्मिलित होंगे।

अटेवा के जिला अध्यक्ष व महासंघ के जिला संयोजक सुनील दूबे ने कहा कि हम अटेवा के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों से अनुरोध करते हैं कि अपनी इस लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाएं।

विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री संजय राज सिंह तथा संरक्षक ज्ञानेश्वर पांडेय ने कहा कि यह देश के 25 लाख शिक्षकों की लड़ाई है, जिसे हर हाल में जीतना होगा।

महासंघ के महासचिव ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने के लिए तत्पर हैं।

बैठक को विशेष शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष मुंडन राय, चंद्रकांति देवी, नीता यादव, रणधीर सिंह, अरुण त्रिपाठी, ईश्वर चंद शुक्ला, शिवरतन निषाद, अजय कनौजिया, सुनील शर्मा, सुशील सिंह, गणेश त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, गणेश कुमार, संजय चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद आसिम आदि ने संबोधित किया।

बैठक में सत्य प्रकाश मिश्रा, ज्ञानेश्वर यादव, राजकुमार, शिव प्रसाद शर्मा, रणधीर शाही, मनीष कुमार, मनीष कुमार सिंह, अर्जुन गुप्ता, सुरेश पासवान, श्रीमती मुंडन राय, ईश्वर चंद शुक्ला, नीता यादव, चंद्रकांति गुप्ता, मोहम्मद आसिम, विरेंद्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article